तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा है कि इस मामले में हत्यारों से उनका कोई संबंध नहीं है। भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। इसलिए अब वह भाजपा पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। रविवार की रात तुर्कमान गेट इलाके में रोड रोज को लेकर हुई हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने बयान दिया है। आप नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि हत्यारों से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। हमने पीडित परिवार के लोगों को नहीं बुलाया था और ना ही उन्हे कोई चिट्ठी लिखी थी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि वे लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। पीडित परिवार के पास अंग्रेजी एक पत्र ले जाकर उनसे हस्ताक्षर करवाए गए थे। सिंह ने इसमें भाजपा का हाथ बताया है। उनकी पार्टी इस मामले में भाजपा पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। आप नेता आशुतोष ने भी कहा है कि भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस पर है। पीडित परिवार ने साफ कहा है कि उन्हें मुआवजा नहीं बल्कि न्याय चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।