243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे मांझी
(India)

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटो पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। मांझी ने यह जानकारी औरंगाबाद प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बिहार की सत्ता में आने का दावा करते हुए कहा कि नीतीश वाले गठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ अन्य सभी से चुनाव पूर्व और चुनाव बाद के गठबंधन का विकल्प खुला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जदयू और उसके चुनाव चिन्ह तीर पर दावा ठोकते हुए कहा की जब सुब्रह्मण्यम स्वामी विलय के बावजूद जनता पार्टी का अस्तित्व कायम रख सकते है तो ऐसा वे भी कर सकते हैं और इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।