अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए स्वामी
(India)
फ्रांस की कंपनी से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भारत तैयार हो गया है। लेकिन इस डील को लेकर मोदी सरकार के समक्ष तब मुश्किलें खड़ी हो गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राफेल डील के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी दे डाली। इसके बाद से इस विषय में सभी दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बीजेपी नेता हुकुम सिंह ने कहा ये स्वामी का निजी बयान है। पूरी भाजपा मोदी के साथ है। वहीं कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने इस विषय में सरकार से सफाई मांगी है। जदयू नेता अली अनवर ने भी इस विषय पर कहा कि पार्टी के अंदर से अगर कोई बात उठ रही है तो जरूर इसके पीछे कोई खास बात है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।