रांची में बीजेपी के समागम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस, रॉबर्ट वाड्रा और जनता परिवार की जमकर खिंचाई की। अमित शाह ने भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा. भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों के हित में बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी बनने वाले कांग्रेस को पहले अपने गिरबान में झांक कर देखना चाहिए कि उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के हजारों हैक्टर जमीन हड़प ली.। वहीं जनता परिवार के महाविलय पर उन्होने कहा कि जनता परिवार में बस परिवार हीपरिवार है, जनता नहीं है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।