‘हथियार लॉबी की शह पर मीडिया का एक हिस्सा मेरे खिलाफ’
(India)
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने मीडिया पर एक बार फिर निशाना साधा है। सिंह ने रविवार को कहा कि उन पर दबाव बनाने के लिए हथियार लॉबी की शह पर मीडिया का एक हिस्सा उनके खिलाफ एक कपटी अभियान चला रहा है। सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया है। सिंह ने साजिश में एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा, श्यह सिर्फ एक कपटी अभियान है जिसके लिए हथियार लॉबी देर तक काम कर रही है। जब मैं सेना प्रमुख था तो वे मुझे हरा नहीं पाए थे। उनकी मुहिम चालू है। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि विभिन्न लोगों के साथ उनके क्या संबंध हैं। कई लोग हैं जिन्हें वे भुगतान करते हैं। ऐसे में, निश्चित ही कुछ पत्रकार और अन्य लोग होंगे जो उस तरह का लिखेंगे जैसा उनसे कहा जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।