देश के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की आज 124वीं जयंती है. आज आंबेडकर को अपना-अपना बताने की होड़ लगी है. आंबेडकर जयंती पर आरएसएस ने पत्रिका के दो विशेषांक निकाले हैं और अंबेडकर से जुड़ी नई जानकारी सामने रखने का एलान किया है. जयंती के मौके पर आरएसएस के दोनों मुखपत्र ऑर्गनाइजर और पांचजन्य 200 पन्नों का विशेष अंक ला रहे हैं. शाम को सरकार्यवाह भैयाजी जोशी की मौजूदगी में ये विशेष अंक लॉन्च होगा.आंबेडकर जयंती पर आज लखनऊ में बीएसपी का बड़ा कार्यक्रम है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी.आंबेडकर को उनकी जयंती पर आज संसद में याद किया जाएगा और मूर्ति पर माल्यार्पण होगा. केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.आंबेडकर को उनकी जयंती पर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अर्पित करेंगे पुष्पांजलि. दिल्ली विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित होगा. हैं। हालांकि इस होड़ में कांग्रेस ने सरकार के सक्रिय होने से पहले ही जयंती के आयोजन की पहल की है। इस मौके पर कांग्रेस ने पिछले दिनों साल भर कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों से कांग्रेस देश भर में अंबेडकर के विचारों को जमीन तक पहुंचाने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने 125वीं जयंती के आयोजन के लिए बाकायदा एक कमिटी बनाई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।