अब शिवसेना ने उठाया कश्मीरी पंडितों का मसला
(India)

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कश्मीरी पंडितों के हक की बात करते हुए एक बार फिर मुस्लिम मताधिकार का मसला उठाया है. पार्टी के मुखपत्र में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि कश्मीरी पंडित ही कश्मीर के असली मालिक है। लेख में सवाल उठाते हुए शिवसेना ने कहा है कि मुस्लिम मताधिकार के मसले पर कोहराम मचा हुआ है. समय आ गया है कि सभी कश्मीरी पंडितों का पुर्नवास हो और उन्हें मताधिकार मिले। सामना में छपे लेख के मुताबिक हमारे देश में हिंदुओं के मताधिकार की चिंता किसी को नहीं, लेकिन मुसलमानों के बारे में कुछ लोग व्यक्तिगत होकर बेवजह कुलबुलाते हुए मातम कर रहे हैं. कभी कश्मीरी पंडितों के मताधिकार के बारे में किसी ने सोचा है. सवाल है कि हिंदू पंडितों के मताधिकार का क्या? गौरतलब है कि शिवसेना के संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र में एक लेख लिखकर मुस्लिमों के मताधिकार छीनने की वकालत की थी. लेख पर मचे बवाल के बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने शिवसेना का समर्थन किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।