शिवसेना का मुस्लिमों-ईसाइयों पर वार, कहा- देश को बचाने के लिए नसबंदी बेहद जरूरी
(Mumbai, Mumbai) शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बार फिर मुस्लिमों और ईसाइयों पर निशाना साधा है. पार्टी के मुखपत्र में छपे लेख में पार्टी ने कहा है कि देश को बचाने के लिए नसबंदी जरूरी है.'सामना' में छपे लेख के मुताबिक मुस्लिमों और ईसाइयों की बढ़ती संख्या से हिंदुओं को खतरा उत्पन्न हो गया है. मुस्लिमों की अच्छी सेहत के लिए छोटा परिवार उनके लिए बेहतर विकल्प होगा.लेख में कहा गया है, 'मुसलमानों को यदि खुश रहना है, सेहतमंद रहना है तो उनके लिए छोटा परिवार ठीक है. भविष्य में भारत में पाकिस्तान और इंडोनेशिया से भी अधिक मुसलमानों की संख्या बढ़ने वाली है और तुलना में हिंदुओं की जनसंख्या घटना वाली है.गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना ने 'सामना' में ही लेख लिखकर मुस्लिमों के मताधिकार छीनने की वकालत की थी, इसके बाद राजनीतिक हलकों में काफी बवाल मचा.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।