राहुल गांधी का छुट्टी पर जाना जितना चर्चित रहा, उससे ज्यादा चर्चा उनकी वापसी को लेकर हो रही है। राहुल की छुट्टी के कारणों को लेकर कयास लगते रहे, उसी तर्ज पर अब उनकी वापसी को लेकर बातें हो रही हैं। पहले चर्चा थी कि वह रविवार 12 अप्रैल को लौटने वाले थे, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनकी वापसी की तारीख एक बार फिर टल गई है। अब चर्चा है कि वह आज लौटेंगे। हालांकि राहुल गांधी के 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली में रहने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के सीनियर नेता एके एंटनी ने किसान रैली में राहुल की मौजूदगी को कन्फर्म करते हुए कहा कि राहुल गांधी 19 तारीख को रैली में न सिर्फ मौजूद रहेंगे, बल्कि लोगों को संबोधित भी करेंगे।उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को छुट्टी पर गए तरीकबन 50 दिन पूरे हो चुके हैं। वह बजट सत्र शुरू होने के साथ ही छुट्टी पर गए थे। हालांकि उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस में कोई भी औपचारिक तौर पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। जिस दिन राहुल छुट्टी पर गए, उस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि वह कुछ हफ्तों की छुट्टी पर गए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।