युवराज की शानदार बल्लेबाजी ने दिलाई जीत
(Ambegaon, Pune) टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह और मयंक अग्रवाल के विस्फोटक अर्द्ध शतकीय पारियों की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से पराजित करते हुए आईपीएल-8 में पहली जीत का स्वाद चख लिया है। युवराज ने 39 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौके, वहीं मयंक अग्रवाल ने 48 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
युवराज जब बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 53 रन था और उसे जीत के लिए 113 रन और बनाने थे, लेकिन युवी और अग्रवाल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी करते हुए पंजाब के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। कप्तान डुमिनी ने 21 रन बनाए। दिल्ली ने पंजाब द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।