आदित्यनाथ के बयान पर बंटा संत समाज
(India)
गोरक्षा पीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ के हरकी पौड़ी पर गैर-हिंदुओं के आगमन पर रोक वाले बयान पर जहां विवाद हो रहा है, वहीं कई संतों ने इस बयान का समर्थन भी किया है। कुछ संतों का कहना है कि हरिद्वार ऐसा तीर्थ स्थल है जहां अंग्रेजों के जमाने से ही नगर पालिका बाइलॉज में यह प्रावधान किया गया है की शाम होने के बाद कोई भी गैरहिंदु नगर पालिका क्षेत्र में निवास नहीं कर सकता है और योगी आदित्यनाथ ने भी उसी बात को ध्यान में रखकर यह बात कही है। वहीं भाजपा नेता सतपाल महाराज का कहना है की यहां आस्था का प्रश्न है और जब माँ गंगा किसी से उसकी जाती नहीं पूछती है तो इस तरह की बात नहीं कही जानी चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।