बिड़लान जन्मदिन विवाद पर AAP नेताओं की बैठक
(DELHI, India) राखी बिड़लान के जन्मदिन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी में बैठकों को दौर शुरू हो गया है. 'आप' नेता आशुतोष, संजय सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ऋतुराज और राखी बिड़लान के साथ बैठक की. गुरुवार शाम अरविंद केजरीवाल के घर कैबिनेट की बैठक भी होनी है.याद रहे कि दिल्ली के मंगोलपुरी से AAP विधायक राखी बिडलान के जन्मदिन पर बीती रात खूब हंगामा हुआ. बीती रात राखी बिडलान का जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी गिफ्ट में भी मिली और भव्य पंडाल में पार्टी भी हुई.इस पार्टी में राखी बिडलान और किराड़ी के विधायक ऋतुराज ने जमकर डांस भी किया. लेकिन जश्न में खलल तब पड़ गया जब ऋतुराज के पीछे पीछे उनकी विधान सभा के वे लोग भी वहां पहुंच गए जो कुछ दिनों से एक हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे थे.बताया जाता है कि उन्हें वहां देखकर राखी के भाई और ऋतुराज नाराज हो गए. इसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई और धक्कामुक्की भी हुई.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।