जनता परिवार के विलय से घबराई भाजपा-नीतीश
(India)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता परिवार के विलय से भाजपा घबरा गई है। उसके नेता अंदर से परेशान हो उठे हैं। गुरुवार को सेवा विमान से पटना लौटे मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। भाजपा कह रही है कि विलय में पेंच अभी भी फंसा है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग जिस चीज का मजाक उड़ा रहे हैं। वही उनके लिए विनाशकारी साबित होने वाला है। वे चुटकी नहीं ले रहे है बल्कि उनके अंतरमन में जो भय का भाव है, उसे प्रकट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सब लोगों के साथ मिल-बैठकर कार्यक्रम, नीति, झण्डा और चुनाव चिह्न पर बहुत जल्द निर्णय लेंगे। सभी दलों के अध्यक्षों को मिलाकर एक समिति बनाई गई है जो सारी बातों को अंतिम रूप देगी। औपचारिकताओं को मूर्त रूप देने का निर्णय भी समिति लेगी। मुलायम आगे का काम करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।