(DELHI, India)
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल नहीं किया और अब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी झटका दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएमओ ने स्मृति ईरानी के ओएसडी संजय कचरू की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। कचरू अब मंत्रालय भी नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन देशों के दौरे पर रवाना होने से पहले ही पीएमओ ने स्मृति ईरानी के ओएसडी के रूप में कचरू की नियुक्ति से जुड़ी फाइल मंगाई थी। दावा किया जा रहा है कि कचरू की कार्यप्रणाली को लेकर जिस तरह से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी, उससे पीएम खुश नहीं थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।