(Srinagar, Srinagar)
कश्मीर घाटी में हुई एक रैली में देशद्रोही नारे लगाने वाले अलगाववादी मसर्रत आलम के समर्थन में बाकी अलगाववादी भी आ खड़े हुए हैं। मसर्रत आलम की गिरफ़्तारी के विरोध में शनिवार को घाटी में अलगाववादियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस बीच नारबल में सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी करने के आरोप में शुक्रवार को ही मसर्रत आलम की गिरफ़्तारी हुई थी, जिसके बाद घाटी में उसके समर्थकों ने जमकर हिंसा की थी। अलगाववादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर पत्थरों से हमला किया गया था। इन झड़पों में 24 लोग घायल हुए हैं। इस 45 वर्षीय कट्टरपंथी अलगाववादी को शुक्रवार सुबह श्रीनगर के हब्बाकादल स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया गया और उसे राष्ट्रद्रोह की गतिविधियों और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोपी बनाया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।