किसानों से घर पर राहुल गांधी ने की मुलाकात
(DELHI, India) कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीने बाद छुट्टियों से लौट चुके हैं. छुट्टियों से आने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार को किसानों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने अपने आवास पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी.राहुल गांधी शनिवार को मीडिया के सामने भी आएंगे. रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी किसानों की रैली को भी संबोधित करेंगे.रविवार को आयोजित होने वाली ‘किसान खेत मजदूर’ रैली के जरिए कांग्रेस पार्टी की मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करने की योजना है. पार्टी की इस किसान रैली को राहुल को फिर से नेतृत्वकारी भूमिका में पेश करने के उपाय के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें एक परिपक्व नेता बताया जा रहा है, जो लोकसभा चुनावों में भारी पराजय से पस्त हुई पार्टी को मजबूत बनाएंगे.पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैली के अलावा राहुल लोकसभा में भी अपनी बात रखेंगे और सोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में सरकार पर निशाना साधेंगे.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।