लैंड बिल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की किसान महारैली में राहुल और सोनिया गांधी के पीएम मोदी पर हमले के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जहां राहुल पर ताना मारा कि वह अब जाकर जमीन पर उतरे हैं, वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल ने लैंड बिल उद्योगपतियों के लिए लाने की बात कहकर पीएम का अपमान किया है। प्रसाद ने कहा, ‘राहुल के मुताबिक मोदी ने उद्योगपतियों से पैसे लेकर चुनाव लड़ा था, जिसे लौटाने के लिए मोदी लैंड बिल ला रहे हैं। राहुल का यह बयान देश के जनादेश का अपमान है, राहुल को इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।