'महिलाओं को घूरना अपराध, देखना सौंदर्य का सम्मान'
(BakshiKaTalab**, Lucknow) जदयू प्रमुख शरद यादव द्वारा गोरी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब उनकी ही पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी बहक गए। त्यागी ने कहा कि सुंदर महिलाओं को घूरना अपराध है, लेकिन उन्हें देखना उनकी सुंदरता का सम्मान है। राज्यसभा सांसद त्यागी ने उप्र के हापुड़ की रामा यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए इस बयान पर महिला संगठन भ़़डक गए हैं। बवाल मचा तो त्यागी ने कहा, 'मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। कुछ लोग मामले को तूल दे रहे हैं।' शिक्षकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में ब़़डी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। अपने भाषण में त्यागी यह भी कहा कि देश के प्राचीन कवियों ने भी महिलाओं के सौंदर्य का जिक्र किया है। संसद भवन में फिल्म अदाकारा और सांसद उनके पीछे बैठती हैं, जिन्हें वह अक्सर देखते रहते हैं। कार्यक्रम में इस बयान को किसी ने खास तवज्जो नहीं दी, लेकिन जब वह चर्चा में आया तो कई संगठनों ने उनकी क़़डी आलोचना की। मां की सुंदरता नहीं देखी जाती भाजपा महिला मोर्चा की नेता लज्जारानी गर्ग ने कहा कि यह बयान त्यागी और उनके दल की मानसिकता को दर्शाता है। देश में आदि काल से महिलाओं को मां के रूप में देखा गया है। मां के शरीर की सुंदरता नहीं देखी जाती, बल्कि उसका स्नेह देखा जाता है। शरद यादव ने की थी गोरी महिलाओं पर टिप्पणी पिछले माह ही शरद यादव ने राज्यसभा में बीमा विधेयक पर चर्चा के दौरान विषषय से हटकर गोरी महिलाओं पर टिप्पणी की थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।