'तानाशाह' के इशारे पर चल रही है पार्टी
(DELHI, India) प्रशांत भूषण ने मंगलवार को पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने AAP को खाप पंचायत करार दिया जबकि अरविंद केजरीवाल की तुलना तानाशाह से कर डाली.सोमवार देर रात पार्टी ने बर्खास्त किए गए प्रशांत भूषण ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आम आदमी पार्टी खाप पंचायत की तरह काम करने लगी है. एक तानाशाह के इशारों पर पार्टी काम करती है. 2 महीने से नौटंकी चल रही थी, हमें निकालकर नौटंकी खत्म कर दी गई.'प्रशांत भूषण ने कहा, 'पार्टी के मुखिया ने पार्टी के संविधान को त्याग दिया. असंवैधानिक तरीके से काम किया गया है. लोकपाल को गैरसंवैधानिक तरीके से बदल दिया गया. हम कोर्ट में जा सकते हैं लेकिन यहां सवाल सबसे बड़ा ये है कि क्या हम अपना समय और अपनी ऊर्जा इसमें खर्च करना चाहते हैं? स्वराज अभियान पारदर्शी संगठन होगा. पार्टी बनाने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है.प्रशांत भूषण ने बताया, 'अरविंद केजरीवाल ने चिल्लाकर कहा कि वो अब हमारे साथ काम नहीं कर सकते और हमें पार्टी से निकाल दिया गया.वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि हमें AAP की आत्मा को आगे ले जाना है, यह हमारा कर्तव्य है. स्वराज संवाद के दौरान हमने फैसला लिया था कि हम AAP छोड़कर खुद नहीं जाएंगे क्योंकि ये हमारा घर है. जब कोई आपको आपके घर से घसीट कर निकाल दे तो पहले गुस्सा आता है कि कौन लोग हैं ये क्या कर रहे हैं.पार्टी से निकाले गए अजीत झा ने कहा, 'कहीं से कोई डेडलाइन मिलती है तो समिति को काम करना था. जो आरोप पत्र मुझे मिला वह मेरा जवाब है, एडमिरल रामदास को ये बताने को तैयार नहीं की उनका कार्यकाल कब खत्म हुआ. पार्टी के संविधान को तहस नहस करने का काम किया गया है, पार्टी संविधान के हिसाब से काम नहीं हुआ.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।