कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पहली बार बोले। राहुल गांधी ने किसानों की बदहाली के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए एनडीए की सरकार को श्सूट-बूट वालोंश् की सरकार करार दिया। राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री खुद जाकर किसनों से बात क्यों नहीं करते। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी कई तरह की बोली बोलती है। अमेठी से सांसद राहुल ने कहा, श्हमें पता है कि यह उद्योगपतियों की सरकार है। बड़े लोगों की सरकार है। सूट-बूट वालों की सरकार है। राहुल गांधी ने जैसे ही सूट की बात की तो बीजेपी के सांसदों ने विरोध किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, श्मैं अब सूट की बात नहीं करूंगा। अब खुश। लेकिन उसके बाद राहुल गांधी ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए उन्हें श्आपके प्रधानमंत्रीश् कहा। राहुल गांधी ने गडकरी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि किसानों की मदद न तो भगवान कर सकते हैं और न ही सरकार। राहुल ने कहा, श्मैं प्रधानमंत्री को एक छोटा-सा सुझाव देता हूं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।