आम आदमी पार्टी के बागी नेता प्रशांत भूषण ने पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आशीष खेतान ने तहलका मैगजीन में 2जी घोटाले के आरोपी एसार कंपनी के पक्ष में स्टोरी प्लांट की थी और उसके बदले कंपनी ने तीन करोड़ रुपये ‘थिंकफेस्ट’ के लिए दिए थे। पार्टी के सेक्रेटरी पंकज गप्ता पर उन्होंने फर्जी कंपनियों से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया और कहा कि अनुशासन समिति का अध्यक्ष रहते हुए मैंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। प्रशांत भूषण ने कहा कि इन मामलों की जांच पार्टी के आंतरिक लोकपाल को दी जानी चाहिए थी, लेकिन लोकपाल को ही हटा दिया गया। ‘आप’ के महत्वपूर्ण पदों से हटाए जाने के बाद पार्टी द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस में जवाब में प्रशांत भूषण ने अपने जवाब में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए हैं। साथ ही पार्टी के नेताओं और अनुशासन समिति के सदस्यों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने मेरे ऊपर आरोप लगाए थे वे ही इसके सदस्य हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।