सोनिया के खिलाफ बयान पर PM मोदी ने लगाई फटकार
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रंग और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री गिरिराज सिंह को पीएम नरेंद्र मोदी ने आज फटकार लगाई है.सूत्रों के मुताबिक मोदी की फटकार के बाद गिरिराज सिंह भावुक हो गए और जब पीएम के दफ्तर से निकले तो उनकी आंखें भरी हुई थीं और उन्हें कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ढांढस बंधा रही थीं.गिरिराज सिंह ने कहा, "जब पीएम से मुलाकात ही नहीं हुई तो फिर उसे इस ढ़ंग से बताना बहुत अजीब है. समझ में नहीं आ रहा है कि ये कैसी साजिश है." उन्होंने आगे कहा, "मैंने मुलाकात के लिए न तो पीएम से समय मांगा और नहीं ही पीएम की ओर से बुलावा आया था. पीएम से मुलाकात ही नहीं हुई तो फटकार कैसे लगाई गई." जब गिरिराज सिंह से पूछा गया कि क्या यह सच है कि आप जब प्रधानमंत्री से मिलकर निकले तो आपको स्मृति ईरानी ने ढांढस बंधाया? इसके जवाब में गिरिराज सिंह ने ये तो जरूर कहा कि उनकी स्मृति ईरानी से मुलाकात हुई है, लेकिन पीएम से मुलाकात से इनकार कर दिया.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।