प्रशांत भूषण के आरोपों पर आशीष खेतान ने किया पलटवार
(India)
रिश्वत लेकर खबर प्लांट करने के प्रशांत भूषण के आरोपों पर पूर्व खोजी पत्रकार आशीष खेतान ने पलटवार किया है। खेतान ने भूषण परिवार की संपत्ति पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा, श्जितनी उनकी चल-अंचल संपति है, जितने उनके धंधे हैं, सभी की जांच होगी। मैं उनको छोड़ूंगा नहीं...। आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके आशीष खेतान ने सवालिया लहजे में पूछा कि प्रशांत भूषण और उनके पिता शांति भूषण ने हिमाचल, इलाहाबाद सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी 500 से 700 करोड़ रुपए की संपत्ति क्या पीआईएल के जरिए ही खड़ी की है? आम आदमी पार्टी से निष्कासित हो चुके प्रशांत भूषण ने दावा किया था कि आशीष खेतान ने तहलका मैगजीन में 2जी घोटाले के आरोपी एसार कंपनी के पक्ष में स्टोरी प्लांट की थी और उसके बदले कंपनी ने तीन करोड़ रुपए श्थिंकफेस्टश् के लिए दिए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।