केजरीवाल के नेतृत्व में किसानों का संसद तक मार्च
(DELHI, DELHI) भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी किसान रैली करेगी. आप पार्टी ने संसद तक मार्च करने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. रैली में भीड़ जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी ने जमकर तैयारी की है. पोस्टर और बैनर के जरिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जंतर मंतर पहुंचन की अपील की गई है. वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक संसद सत्र को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है.पार्टी की रैली इस रैली में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए किसानों के भाग लेने की संभावना है, यहां पहुंचने के बाद संसद भवन की ओर कूच करेंगे.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।