केजरीवाल को जंत-मंतर से संसद तक मार्च की इजाजत नहीं
(India)
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जंत -मंतर से संसद तक आज रैली निकालने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि संसद का सत्र चालू होने के कारण इस क्षेत्र में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। आप समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जंतर-मंतर पर रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जंतर-मंतर से संसद तक के मार्च में हिस्सा नहीं लेगें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।