परिजनों के बयान को गंभीरता से लेते हुए खुदकुशी मामले की पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली से राजस्थान के दौसा पहुंच गई है। पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि आखिर किन परिस्थतियों में किसान गजेंद्र ने खुदकुशी की। बताया जा रहा है कि पुलिस गजेंद्र सिंह के फोन कॉल्स की भी जांच करेगी।मालूम हो कि बुधवार को आत्महत्या करने से पहले एक तथाकथित सुसाइड नोट में गजेंद्र ने लिखा था कि पिछले महीने बेमौसम बारिश और ओला-वृष्टि के कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई। लेकिन स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बसावा तहसील में जिसमें गजेंद्र का भी गांव आता है, फसल की बर्बादी 20-25 प्रतिशत के बीच ही है।किसान की आत्महत्या के बाद उसके चाचा जयवीर सिंह ने बताया कि गजेंद्र दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संपर्क में था और रैली से पहले सुबह 11 बजे वह मनीष सिसोदिया के घर उनसे मिलने भी गया था। उन्होंने बताया कि फसल बर्बाद हो गई थी और किसी ने सही रिपोर्ट नहीं दी थी। वह यही बात उठाने दिल्ली गया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।