गजेंद्र के घरवालों से मिलेगा आप का प्रतिनिधिमंडल
(India)
आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कुछ प्रतिनिधि आज दौसा जिले स्थित गजेंद्र के गांव जाएंगे और उसके घरवालों से मिलकर शोक संवेदनाएं जाहिर करेंगे। आप के एक नेता ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर गुरुवार को एक मीटिंग हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि मृतक किसान के परिवार वालों से मिलकर उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इससे पहले, आप नेता कुमार विश्वास, संजय सिंह और आशुतोष इस बात का एलान कर चुके हैं कि मृतक किसान के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने के अलावा उसके परिवार की हर मुमकिन मदद की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।