टीवी शो में रोने लगे आप नेता आशुतोष
(India)
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता. और पूर्व पत्रकार आशुतोष शुक्रवार को लाइव टीवी शो में फूट-फूट कर रो पड़े। वह पार्टी की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की मौत पर अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगे जाने के मुद्दे पर डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम में गजेंद्र की बेटी मेघा भी थीं। आशुतोष के रोने को सोशल मीडिया पर ज्याादातर लोग घड़यिालू आंसू बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह उनकी संवेदना और इसे खुले आम जाहिर करने की हिम्मात जाहिर करती है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आशुतोष इस तरह से लाइव शो में रोए हैं। कुछ साल पहले, दिल्ली गैंगरेप केस की एंकरिंग करते हुए भी वह रो पड़े थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।