बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली से वापिस बिहार लौट जाने के कारण जनता परिवार की बैठक स्थगित कर दी गई. अब ये बैठक 28 तारिख को होगी। दरअसल नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भूकंप के कारण वापस पटना लौट गये थे। नीती आयोग की बैठक में शामिल होने के साथ-साथ उन्हें जनता परिवार की बैठक में भी शामिल होना था....अब भूकंप के कारण जनता परिवार की बैठक को स्थगित कर दिया गया है..आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बताया कि ये बैठक अब 28 तारिख को होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।