नेपाल का दुख, भारत का दुख, मदद देने में पूरा साथ देंगे: मोदी
(DELHI, India) पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर देश से 'मन की बात' कही. पीएम ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि आज उनका मन की बात करने का मन नहीं हो रहा है. वह नेपाल के दुख में दुखी हैं. उन्होंने कहा कि नेपाल का दुख हमारा दुख है. मैं बोझ का अनुभव कर रहा हूं, नेपाल में इस समय भयानक संकट आया हुआ है. हम नेपाल की हर संभव मदद करेंगे. मैंने गुजरात के कच्छ में आए भूकंप को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए मैं नेपाल में आई तबाही को अच्छे से समझ सकता हूं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।