बिहार को आपदा से निपटने का अनुभव-नीतीश
(India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को आपदा से निबटने का तजुरबा है. हम भारत सरकार के साथ मिलकर नेपाल में फंसे लोगों को निकालने के लिए संकल्पित हैं. हमारी कोशिश है कि सभी भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाला जाये. इसके लिए 39 बसें नेपाल गयी हैं, जिनमें चार बसें पोखरा से लौट आयी हैं, जबकि अन्य भूस्खलन के कारण रास्ते में फंसी हैं. उन्होंने अधिकारियों को रक्सौल से सभी जिलों मुख्यालयों के लिए बसें खोलने का निर्देश दिया है. साथ ही नेपाल के वीरगंज बस स्टैंड से रक्सौल तक के लिए लोकल बस चलाने के लिए कंसुलेट जनरल, डीएम और नेपाल के अधिकारियों से बातचीत करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री मंगलवार की देर शाम रक्सौल पहुंचे. यहां उन्होंने राज्य सरकार के राहत शिविर का दौरा किया. वहां मौजूद पीड़ितों से नेपाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हाल जाना. शिविर की व्यवस्थाओं को देखा. देर रात नौ बजे के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिया. वहीं आज सीएम नीतीश कुमरा सीतीमढ़ी जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।