साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान
(India)
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेपाल में आए भयानक भूकंप को राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा से जोड़ दिया। हरिद्वार में मीडिया से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी पवित्र केदारनाथ मंदिर बिना शुद्ध हुए आए थे। उन्होंने कहा कि इसी वजह से नेपाल में भूकंप आया। वीएचपी की पदाधिकारी साध्वी प्राची ने भी कुछ ऐसा ही कहा। प्राची ने कहा, श्राहुल गांधी जब-जब उत्तराखंड गए हैं तब-तब तबाही आई है। इससे पहले भी राहुल उत्तराखंड गए थे तब भी तबाही आई थी। इस बार वह नेपाल में आए भूकंप के लिए जिम्मेदार हैं। राहुल पर साक्षी महाराज की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जतायी है। कांग्रेस ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी मानवीय त्रासदी को सांप्रदायिक रंग दे रही है। पार्टी प्रवक्ता सुमित्रा देव ने कहा कि बीजेपी का तुच्छ व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग ज्यादा बोलते हैं। सुमित्रा ने कहा कि बीजेपी नेता मानवीय त्रासदी को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।