144 सीटों वाले कोलकाता नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का कब्जा बरकरार है. ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने कुल 115 सीटें जीत ली हैं. वहीं लेफ्ट को 14, बीजेपी को 7 और कांग्रेस 5 सीटें ही मिली हैं. अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 91 म्युनिसिपैलिटी में से तीन टीएमसी निर्विरोध ही जीत चुकी है . ये म्युनिसिपैलिटीज हैं- नादिया जिले का गयेशपुर और हुगली जिले का आरमबाग और तारकेश्वर.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।