(India)
विदेशी दौरे के बाद राहुल गांधी के भाजपा पर हमलावर रुख का जवाब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने व्यंगात्मक लहजे में दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं तो लोगों को पता होता है कि वे किस देश के दौरे पर गए हैं। जेटली ने राहुल गांधी के 59 दिन के अज्ञात दौरे पर चुटकी लेते हुए यह कहा। लोकसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किसानों का विरोध करना है। गौरतलब है कि लोकसभा में किसानों की स्थिति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि हमारे पीएम भारत दौरे पर हैं, उन्हें किसानों से मिलना चाहिए। विदेश से भारत लौटने के बाद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। इससे पहले राहुल किसानों के हालात जानने के लिए पंजाब के दौरे पर गए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।