राज्यसभा में रामदेव की दवाओं पर सवाल उठे हैं. जेडीयू सांसद के सी त्यागी बाबा रामदेव पर आरोप लगाया है कि वो बेटा पैदा करने के नाम पर दवा बेचते हैं. त्यागी खुद दवा का पैकेट लेकर आए थे. के सी त्यागी ने दावा किया कि रामदेव पुत्र पैदा होने के लिए पुत्र विजक औषधि बेचते हैं. उनका साथ जया बच्चन और जावेद अख्तर ने भी दिया. राज्यसभा में जेडीयू नेता के सी त्यागी बाबा रामदेव के खिलाफ सवाल उठा रहें हैं. उनका आरोप है बाबा रामदेव पुत्र पैदा होने के लिए पुत्र विजक औषधि बेचते हैं. इस पर हंगामा मचा और सरकार की तरफ से जेपी नड्डा ने कहा है कि इस पर जांच कराएंगे और उचित कार्रवाई करेंगे. स्वस्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मामला आयुष मंत्रालय का है. पूरे मामले की जाँच की जायेगी. यहएक गंभीर मसला है और उचित कार्रवाई की जाएगी. गुलाम नबी आजाद ने भी के सी त्यागी का साथ दिया और जांच की मांग की.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।