भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
(India)
भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने यह दावा किया है। शाह का कहना है कि बीजेपी ने 10 करोड़ सदस्य संख्या के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसके 8.6 करोड़ सदस्य हैं। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है और संगठन के चुनाव भी समय-समय पर होते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 1 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के इस महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान का शुरू किया था। इसके लिए हाईटेक सिस्टम को शुरू किया था, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एक मोबाइल फोन नंबर डायल कर बीजेपी का सदस्य बन सकता था। नेताओं का कहना है कि बीजेपी के सबसे अधिक सदस्य उत्तर प्रदेश में हैं, जहां 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह पूर्ण बहुमत पाने की उम्मीद कर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।