कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नेपाली दूतावास पहुंचे। वे यहां भूकंप पीड़ितों के लिए शोक संवेदना जाहिर करने आए थे। उन्होंने दूतावास के लोगों से त्रासदी के बारे में जानकारी ली। बाद में विजिटर्स डायरी में शोक संदेश भी लिखा। खास बात यह है कि राहुल मोबाइल से देखकर विजिटर्स डायरी में संदेश लिखते नजर आए। इसके बाद, सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ा। गौरतलब है कि नेपाल में आए भूकंप से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहुल ने नेपाल के राजदूत दीपकुमार उपाध्याय से मुलाकात की। राहुल के बाद उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस ने मदद की पेशकश की है। उनकी पार्टी से कोई व्यक्ति यहां आएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।