फिर बिगड़े साक्षी के बोल
(India)
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को राहुल को पागल करार दिया। कहा- ‘राहुल को राजनीति का एबीसीडी भी नहीं पता।’ बता दें कि राहुल भूमि अधिग्रहण विधेयक और किसानों की फसल बर्बादी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार घेर रहे हैं। उन्हें निशाने पर लेते हुए साक्षी महाराज ने यह भी कहा, श्श्राहुल को पता होना चाहिए कि वे पीएम के बारे में क्या बोल रहे हैं? राहुल पगला गए हैं, उन्हें राजनीति की एबीसीडी भी नहीं पता और आज खेती-किसानी की बात कर किसानों का रहनुमा बनने का दिखावा कर रहे हैं।श्श् यही नहीं, बीजेपी सांसद ने मोदी की तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर दी। साक्षी महाराज पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।