रॉबर्ट वाड्रा ने की नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद की अपील
(India)
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा अब नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं। इस मुहिम में वह अपने साथ दूसरे लोगों को भी जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लोगों से अपील भी की है। वाड्रा ने लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और नेपाल पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। वाड्रा ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा,श्आशा करता हूं मेरे सभी फेसबुक फ्रेंड्स स्वस्थ और खुश हैं। दुर्भाग्य से, भूकंप पीड़ित खुश और स्वस्थ नहीं हैं। वे क्षति और नुकसान को झेल रहे हैं। मैंने दुनिया की कई संस्थाओं के जरिए इस बारे में सही जानकारी इकट्ठी की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।