आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गए हैं। उन पर एक सरकारी इंजीनियर की पिटाई का आरोप है। शनिवार को कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि आप विधायक फरार चल रहे हैं। जरनैल सिंह तिलक नगर से विधायक हैं। पिछले महीने उन पर इंजीनियर की पिटाई करने वाली भीड़ की अगुवाई करने का मामला दर्ज किया गया था। इंजीनियर अवैध निर्माण नष्ट करने गया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।