पप्पू यादव राजद से छह साल के लिए निष्कासित
(India)

राजद नेता व मधेपुरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राजद से छह साल के लिए निकाल दिया गया है। वैसे इस बात की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी कि पप्पू यादव राजद छोड़ सकते हैं या उन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है। उधर, राजद के प्रवक्ता जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ कर देख लें उन्हें पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। उन्होंने कहा कि राजद में अनुशासन कायम रखने के लिए पप्पू यादव को पार्टी से निकाला गया है। राजद से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है। उनके मुताबिक, लोग यह देख रहे थे कि लालू के बाद राजद की विचारधारा को पप्पू यादव आगे बढ़ा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।