हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा पाए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दे दी. हाईकोर्ट ने ‘दबंग’ की पांच साल कैद की सजा निलंबित कर दी, जिसके साथ ही उन्हें नियमित जमानत मिलने का रास्ता साफ हो गया है. लेकिन सलमान खान को जमानत मिलने के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने सलमान की जमानत का विरोध करते हुए कहा है कि शराब पीकर गरीबों की हत्या करने वालों की जगह जेल में होनी चाहिए. साध्वी ने कहा कि सलमान को बेल सिर्फ इसलिए मिली क्योंकि वो मुसलमान है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।