हरियाणा में फिर लगा आप को झटका
(India)
आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी योगेंद्र यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अब पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पार्टी में वन मैन शो और हिटलर का आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। एक तरफा बहुमत के बाद दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद हरियाणा में अपने लिए जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी को योगेंद्र यादव के बाद अब एक और झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पार्टी के मकसद से भटकने का आरोप लगाते हुए यमुनानगर जिले की आप कार्यकारिणी के अलावा नेशनल काउंसिल के 10 सदस्यों सहित 150 पार्टी नेताओं ने आप को अलविदा कह दिया। स्पष्ट बहुमत के बाद जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी का विस्तार करने के लिए सभी नेताओं को साथ लेकर चलने के अलावा अन्य लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ना चाहिए था, लेकिन हरियाणा में उससे उलट ही हो रहा है। अब ऐसे में अरविंद केजरीवाल के लिए हरियाणा में संगठन को मजबूती प्रदान करना काफी कठिन साबित होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।