जाट आरक्षण को लेकर आरक्षण की चेतावनी
(India)
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जाट आरक्षण का बिगुल बजाने वाले जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी यशपाल मालिक ने जाट नेताओं को इकट्ठा कर जाट आरक्षण रदद होने पर धरना देने की घोषणा की है.. यशपाल मलिक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 11 मई को धरना देने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता के दौरान जंतर मंतर पर होने वाले धरने की घोषणा के साथ साथ केंद्र सरकार को तो चेतावनी दी... वहीं सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा की देश के संविधान के अनुच्छेद 340, 341, 342 में जातीय आधार पर आरक्षण दिए जाने के प्रावधान के बावजूद जाटो का आरक्षण रदद किया गया है इससे लगता है की सुप्रीम कोर्ट का संविधान और देश का संविधान अलग अलग हैं। जाट समुदाय ने सरकार को चेताया है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं की गयी तो वे बड़े स्तरपर आंदोलन करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।