कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि मुझे पाकिस्तान भिजवाने की साजिश हो रही है। साजिशें रचने वालों के हाथ बहुत मजबूत हैं। जरूरी है कि आपसी एकता से सियासी ताकत बढ़ाओ, सियासी ताकत तकदीर बदल देगी। जिला सहकारी बैंक के सभागार में सोमवार की दोपहर गन्ना समितियों के निर्वाचित सभापतियों एवं सदस्यों की ओर से अपने सम्मान में आयोजित समारोह में आजम एक टीचर की भूमिका में नजर आए। कैबिनेट मंत्री ने राजनीति की बारीकियों को बताते हुए एकजुट होकर बड़ी सियासी ताकत बनने पर जोर दिया। कहा कि नफरत के चिराग कभी-कभी जलते हैं। चाणक्य नीति का हवाला देते हुए कहा कि देश का बादशाह व्यापारी होगा तो प्रजा बर्बाद हो जाएगी। कहा कि बादशाह गुजरात का है तो फिर देश के बाकी राज्य किसके हवाले हैं। वाल्मीकि बस्ती प्रकरण में कहा कि कोई टोपी लगा लेने और नारा ए तकबीर अल्लाह हो अकबर कह देने से मुसलमान नहीं हो जाता। माथे पर टीका और सिर पर टोपी लगाने वाले राम-रहीम के नहीं होते। रामपुर समेत पूरे देश को जलाने की साजिश रची गई थी। अब बच्चों की तालीम फासिस्ट ताकतों को नागवार गुजर रही है। नाम नहीं लेते हुए अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिरों की इमारत छीनने के लिए रिट दायर किया गया है, यह लोग नस्लों के दुश्मन हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।