बिहार ने झारखंड को राजस्व ग्रामों का नक्शा देने से इंकार कर दिया है। यह बात राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को यहां मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के इंकार से उन्हें निराशा हाथ लगी है। वह पिछले महीने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए पटना गए थे। उक्त नक्शा गुलजारबाग सरकारी प्रेस में रखा हुआ है। बाउरी के अनुसार बिहार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार व झारखंड की परिसंपत्तियों का बंटवारा और लंबित मामलों का निष्पादन नहीं हो जाता, वह नक्शा नहीं देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका मन तो नक्शा देने का है, मगर कुछ मजबूरियां हैं। इसलिए दे नहीं सकते। उन्होंने कहा कि अब इस मामले पर मुख्यमंत्री के स्तर पर ही बातचीत होगी। तभी कोई निदान निकलेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।