कराची में बस पर फायरिंग में 47 की मौत
(India) पाकिस्तान के कराची शहर में सफूरा चौक के पास बुधवार सुबह कुछ आतंकवादियों ने एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है, जिसमें कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है. तहरीक-ए-तालिबान में हमले की जिम्मेदारी ली है.
बताया जाता है कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं. बाइक सवार आतंकियों ने पहले बस के ड्राइवर को निशाना बनाया. ड्राइवर को गोली मारने के बाद बस पर फायरिंग की गई. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अध‍िकारियों ने बताया कि बस में इस्माइली समुदाय के करीब 60 लोग सवार थे. हादसे में 24 अन्य घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी घायल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा की है और अधि‍कारियों से रिपोर्ट तलब किया है.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।