मोदी के साथ चंद्रशेखर राव पर भी राहुल ने साधा निशाना
(India)
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करने के लिए अपने शस्त्रागार से एक और हथियार जोड़ लिया है। इस बार उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं देना का आरोप लगाते हुए उन्हें मिनी मोदी कहा। राहुल ने कहा कि जब ओलों और बेमौसम बारिश से फसलें तबाह हो रही थी, तब मोदीजी किसानों से मिलने नहीं आए। यहां तेलंगाना में ‘मिनी मोदी’ किसानों की बदहाली देखने नहीं गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलंगाना के सूखा प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। राहुल जब वह भाषण दे रहे थे तब एक अनुवादक वहां की स्थानीय भाषा में उनके भाषण का अनुवाद कर रहा था।राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर हाल ही में मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए उसे सूट-बूट की सरकार कहा था। वह लगातार मोदी सरकार पर किसान विरोधी और पूंजीपति समर्थक होने का आरोप लगा रहे हैं। राहुल ने अपने कई भाषणों में इस बात का जिक्र किया है।तेलंगाना में शुक्रवार को राहुल ने कहा, श्मैं सिर्फ एक दिन तेज धूप में आपके पास आया हूं, लेकिन आप हर दिन इस चिलचिलाती धूप में काम करते हैं। आपकी इसी कमरतोड़ मेहनत से ही हमें खाना मिलता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।