दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रही तनातनी का मुद्दा राष्ट्रपति के द्वार तक पहुंचा। कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति को लेकर हुए नए विवाद के बीच सीएम केजरीवाल ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। अरविंद केजरीवाल के विरोध के बावजूद एलजी नजीब जंग ने ऊर्जा सचिव शकुंतला गेमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गेमलिन ने भी सीएम की आपत्ति को दरकिनार करते हुए सुबह कार्यभार संभाल लिया। इससे नाराज केजरीवाल ने नियुक्ति का आदेश जारी करने वाले सचिव ऑनिंदो मजूमदार का तबादला कर दिया। एलजी ने इसे असंवैधानिक करार दिया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा द्वारा तख्तापलट की साजिश करार दिया है। बता दें कि केजरीवाल सरकार गेमलिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी उनकी नियुक्ति का विरोध कर रही थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।