लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि भाजपा ए,बी,सी,डी किसी को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे, वह लोजपा को मंजूर होगा। पासवान ने कहा कि राजनीति में सपने नहीं देखे जाते। पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा ने सात उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से छह जीते। एक को जबर्दस्ती हराया गया, जिसका मुकदमा चल रहा है। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई ऐसा जिला नहीं है जहां दलित नहीं हैं। उनकी निगाहें लोजपा पर हैं। एनडीए की सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा कि लोजपा बेहतर ढंग से चुनाव में उतरे। वैसे, विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए 25 मई को पार्टी के राज्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। 5 जून से पार्टी का बिहार बचाओ अभियान आरंभ होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।